फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़े युवा : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। आजादी का अमृत महोत्सव और जनजातीय गौरव दिवस समारोह पर वीरवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खियोरा में मेगा जागरूकता मेला लगाया गया। इसमें मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

डिवकॉम ने राजोेरी प्रशासन की ओर से करवाई जा रही पीर पंजाल चैंपियंस ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 का भी आगाज किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाकर की। मंडलायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया। इससे पहले डॉ. लंगर ने डीसीसी सदस्यों और अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के विकासात्मक दृष्टिकोण और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को खेलों में शामिल करने के लिए टूर्नामेंट के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए डिवकॉम ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापक खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण एलजी के प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। डिवकॉम ने अधिकारियों को समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने और एक निर्धारित समय सीमा के भीतर विकास परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भूमि अभिलेख सूचना प्रणाली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए डॉ. लंगर ने जिले में ‘आपकी जमीन, आप की निगरानी’ के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए डिजिटल जागरूकता वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से भूमि अभिलेख प्रणाली तक आसान ऑनलाइन पहुंच की सुविधा होगी, जिससे इसे कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें