फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मंडी तहसील के भूस्खलन प्रभावित गांव छंबर किनारी के ग्रामीणों ने बुधवार को  प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाने और विस्थापितों को दी जाने वाली सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे। उधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मंडी आमिर राथर ने मौके पर पहुंचे।

लोगों को उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया। छंबर किनारी में भूस्खलन की जद में आए करीब 36 परिवारों के लोग गांव में एकत्र हुए।
विज्ञापन


उन्हाेंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मोहम्मद रफीक, मुश्ताक अहमद, हजारा बेगम, रजिया बेगम आदि का आरोप था कि वर्षा के कारण उनके घरों के पीछे का पहाड़ काफी तेजी से खिसक रहा है।
विज्ञापन


जिससे कई घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। हम लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ा है। आज कई दिन बीत जाने के बाद भी हमें केवल एक एक तंबू ही सरकारी सहायता के तौर पर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें