फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियारत शाहदरा शरीफ व डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में मेगा सूफी महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
जियारत शाहदरा शरीफ व डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में मेगा सूफी महोत्सव में उपायुक्त को सम्मानित करते - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिले में सूफीवाद की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के इरादे से, जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से सूफी महोत्सव मनाया। त्योहार को चिह्नित करने के लिए जियारत शाहदरा शरीफ़ में महफ़िल-ए-नात और मनक़ाबत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त विकास कुंडल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खुर्शीद बिस्मिल ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खुर्शीद बिस्मिल सहित प्रमुख कवि डॉ. लियाकत नैयर, डॉ. रफीक अंजुम, डॉ. आमिर जाफरी, अजमत हुसैन शाह, अकबर अली, अब्दुल कयूम नाइक, डॉ. बशीर मांगरे, अफजल जिया, सलीम तबीश, शहजाद अली मीर, इमरान साहिल, परवेज मलिक, डॉ. अब्दुल हक नईमी, समीना सेहर मिर्जा, जरीना मीर और एहतशाम भट्ट ने सूफीवाद की समृद्ध संस्कृति का चित्रण करते हुए सूफी कविताएं प्रस्तुत कीं।
अन्य लोगों में एडीडीसी पवन कुमार, एसडीएम थन्नामंडी विकास धर, तहसीलदार सैयद साहिल शाह तहसीलदार के अलावा अध्यक्ष एमसी शकील मीर और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने पवित्र जियारत और डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में मेगा कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम को देखने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों और विभिन्न आयु वर्ग के दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए कलाकारों की सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में हुआ। दोनों सत्रों का संचालन डॉ आलमदार अदम सांस्कृतिक अधिकारी जेकेएएसीएल राजोेरी /पुंछ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें