दो तेज रफ़्तार बाइको मे आमने सामने टककर
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग स्थित कोटरंका के दरमन इलाके में रविवार शाम को दो बाइकोें में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर कंडी निवासी मोहम्मद फरीद और मनीर हुसैन बुद्धल की ओर जा रहे थे। वहीं दरमन इलाके में सामने से आ रही एक अन्य बाइक जिसको मुख़्तार अहमद चला रहे थे, ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि उन पर सवार तीनों लोगों को गहरी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरोें ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीन घायलों में से दो की हालत नाजुक है।
उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बाइकोें को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।