फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

विज्ञापन
आरएसएस के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राषट्रीय स्वयंसेवक संघ के 7 दिवसीय प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान हासिल किए गए प्रशिक्षण का स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेते हुए समाजसेवा कार्यों को भी बताया।
विज्ञापन

डूंगी स्थित ज्ञान गंगा आश्रम में शिविर में बिभिन्न इलाकों से स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में स्वयंसेवकों को दंड, जूडो-कराटे, लाठी चलाने समेत अन्य शारीरिक व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ। इसमें स्वयंसेवकों को देश के मौजूदा हालातों, संघ की ओर से राष्ट्रहित व समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों, संघ के उद्देश्यों और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को राष्ट्र व समाज हित के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत माता के स्वाभिमान और गौरव को विश्व में शिखर पर लाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन पर रमेश, विनोद, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें