फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। डाकबंगले में रविवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में सरपंचों पंचों तथा प्रमुख लोगों ने शामिल होकर पार्टी की नीतियों को जाना। पार्टी के जम्मू-कश्मीर के संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया तथा प्रवक्ता जगदीप सिंह ने बैठक में विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों से आए सरपंचों पंचों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से खुश होकर दिल्ली की जनता के बाद अब पंजाब के लोगों ने भी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लाया है। इसी को देखते हुए अब जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को सत्ता में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी की ओर से पहली बैठक में लोगों का उत्साह देखने को मिला है, इससे लग रहा है कि लोग यहां पर शासन करने वाले दलों से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में सरपंच मोहन सिंह, लोक नाथ सूदन, सरपंच यशपाल ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें