फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र राजोरी ने जिला युवा सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी नितिन हंगलू के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को इस तरह के आयोजनों के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करने के लिए कार्य कर रहा है और युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी नसीम लियाकत अध्यक्ष जिला विकास परिषद थे और विशिष्ट अतिथि चौधरी मोहम्मद असलम एसएसपी राजोेरी रहे।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य, नाट्य, संगीत, ललित कला आदि की शैलियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विशाल विविधता के साथ हुई। इस कार्यक्रम में युवा और प्रतिभाशाली गायकों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत कार्यक्रम ने अपनी जादुई आवाज से कई लोगों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को उनके जीवन के कुछ बेहतरीन पल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें