फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शरीर मंगल करने के लिए

विज्ञापन
नौशेरा ठाकुरद्वारा मे राम कथा में मंचासीन कथा वाचक व अन्य।
विज्ञापन
नौशेरा। ठाकुरद्वरा खुहवाला में चल रही राम कथा में सोमवार को श्रीश्री 1008 इंद्रदेवश्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस घर परिवार, नगर में लड़ाई नहीं होती, वहां राम राज होता है। मानव शरीर मंगल करने के लिए है, व्यक्ति का काम छोटा बड़ा नही होता। झाडू़ मारना, पोंछा मारना, काम छोटा नही होता। कोई गलत काम, चोरी, कपट करता है वे गलत काम है। मेहनत करके खाने वाले अपने को छोटा मत समझो।
विज्ञापन

कथा वाचक ने आगे कहा कि बालक का जन्म होने पर गोदान अवश्य करें। यज्ञोपति धारण करने वाले ब्राह्मण को गोदान जरूर दें। अंतर आत्मा को गुरुदेव के बिना कोई पहचान नहीं सकता है। ब्रह्म और जीव में मिलाप गुरुदेव कराते हैं, हिंदु धर्म में ही गुरु की पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। राम जन्म उत्सव की कथा सुनकर निहाल हुए भक्त जमकर नाचे। राम किसी को बता कर नहीं आते, वो किस रूप में आ जाते हैं, जब मानव का शरीर अंदर बाहर से पवित्र हो जाता है। उसके शरीर में राम वास करते हैं। आज दशरथ के घर रामजी का जन्म हुआ है, आज के दिन ये संकल्प लें अंडा, मांस गुटका, शराब छोड़ें। जो हमारे शरीर का नाश कर देते हैं। गुरु के चरणों में रह कर राम कथा का ग्रंथ तुलसीदास ने लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें