श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित
राजोरी। भगवान श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर गणेश मूर्ति स्थापित की गई। भारतीय संस्कृति प्रवाह समिति की तरफ से आनंद भारती संयास आश्रम से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई।
समिति के प्रधान राजेश बंटी की अध्यक्षता में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सभी ने कोविड एसओपी का पूरा पालन किया गया। राजेश बंटी ने बताया कि तीन दीन तक भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा और 12 सितंबर को श्री गणेश मूर्ति विसर्जन के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम और शोभा यात्रा आश्रम से शुरू होकर एसवीएस ज्ञान गंगा आश्रम में संपन्न होगी। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष मौजूद रहे।