फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में हिमाचल के कलाकारों ने गद्दी संस्कृति पर दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। ऑथर्ज गिल्ड ऑफ हिमाचल के सौजन्य से अध्यक्ष रमेश चंद्र मस्ताना एवं संरक्षक प्रभात शर्मा के नेतृत्व में राजोरी जिला मुख्यालय में जश्न ए राजोरी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गद्दी संस्कृति में प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

जिला-प्रशासन एवं पर्यटन निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ोल धर्मशाला से धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने भाग लिया। हिमाचल के कलाकारों ने शिव स्तुति, नुआला गायन एवं गदयाली नाटियों को प्रस्तुत कर संपूर्ण पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया।
दो दिवसीय इस आयोजन में पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिमाचल की गद्दी संस्कृति के अतिरिक्त डुग्गर, भद्रवाही, रियासी, पहाड़ी, सुंदर वनी, रामबनी, गोजरी, पाड्डरी, कश्मीरी, पुंछ, राजोरी, आदि लोक नर्तक दलों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोक संस्कृति को अपने अंदाज एवं वेशभूषा के साथ प्रस्तुत किया। कांगड़ा की गद्दी संस्कृति की प्रस्तुति के उपरांत प्रभात शर्मा एवं रमेश चंद्र मस्ताना ने पूरे दल के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें