फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में फेहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुरादपुर फलयाना स्थित फल सब्जी मंडी परिसर में फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर पाल गुप्ता ने झंडा फहराया और सभी व्यापारियों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भी एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर पाल गुप्ता शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। गुप्ता ने कहा कि आज के दिन सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय समेत सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें