शहर के सावनी सरोल क्षेत्र स्थित सेना की फायरिंग रेंज के पास एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय महिला सजीना बेगम फायरिंग रेंज के पास स्थित घर में रोजमर्रा का काम कर रही थी। इसी दौरान फायरिंग रेंज से आई एक गोली महिला को बाएं कंधे पर लग गई।
महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते गोली निकाल कर महिला की जान बचाई। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।