सुंदरबनी में सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय में चलाए जा रहे अंकुर
प्ले स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने
विभिन्न प्रकार के खेलों में शामिल होकर खेल दिवस को सफल बनाया। अंकुर प्ले
स्कूल में आयोजित खेल दिवस का शुभारंभ सीमा सुरक्षा बल की अध्यक्षा
सतविंदर कौर ने किया।
उन्होंने कहा कि अंकुर प्ले स्कूल में खेल
दिवस का आयोजन कर छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुची बढ़ाने के
प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अंकुर प्ले स्कूल में बच्चों के
सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन
होता है।