फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर फायरिंग कर बाइक, मोबाइल, नकदी लूटी

Sat, 21 Nov 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 1-4 में वीरवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने इरीगेशन डिपार्टमेंट के जूनियर इंजीनियर रवि पर फायरिंग की और बाइक, मोबाइल व कैश लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात में लुटेरों की फायरिंग से जूनियर इंजीनियर बाल-बाल बच गए। उसने लूट की घटना के तुरंत बाद मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

लुटेरों ने कोई नकाब नहीं पहना हुआ था। तीन युवकों में से रवि ने दो युवकों को पहचानने का दावा किया है। वारदात के बाद जेई ने अपने पिता बलवान को सूचना दी। उनके पिता भी पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में जेई हैं।

पिता ने रात को ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर तुरंत सिटी पुलिस व सीआईए टीम पहुंची। मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़ित जेई व उनके पिता एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता से भी मिले।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर रवि के पिता ने बताया है कि उनका बेटा रवि फव्वारा चौक स्थित इरीगेशन डिपार्टमेंट में जेई है। वह वीरवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने घर आ रहा था।

रवि को संदेह हुआ कि एक बाइक पर सवार तीन युवक उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह मेन रोड से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोड पर मुड़ा तो महज 500 मीटर चलते ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक के सामने बाइक लगा दी और उसे रोक लिया।

बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो लंबे तगड़े लड़के उतरे, दोनों के हाथों में रिवॉल्वर थी। उन्होंने रिवॉल्वर दिखाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। फिर उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जेई ने उनका विरोध किया।

इस पर इनमें से एक ने जेई पर फायर कर दिया। जेई ने झुककर अपनी जान बचाई और मौके से भागे। युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल व पर्स निकाल लिए। अचानक इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार आ गया।

तीनों युवकों ने सोचा कोई जेई की मदद करने आ गया है और जेई को छोड़ दिया। जेई के साथ मारपीट होती देख राहगीर ने बाइक रोक ली और वह उसे बैठाकर मौके से भाग निकला। बदमाशों ने दोनों का पीछा भी किया।

11 बजे तक बालसमंद रोड पर थी बदमाशों की लोकेशन
जेई बलवान ने बताया कि पुलिस ने तुरंत छीने गए मोबाइल फोन का नंबर साइबर सेल को बता दिया। साइबर सेल ने जब मोबाइल की लोकेशन देखी तो 11 बजे तक बालसमंद रोड की आ रही थी। इसके बाद लोकेशन नहीं मिली।

जेई देर रात तक ऑफिस में काम कर घर लौट रहा था। बाइक सवार तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर वारदात की। जेई ने फायरिंग की बात भी कही है मगर मौके पर कोई खोल नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सतबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर मिलगेट चौकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें