उप जिला अस्पताल नौशेरा में सोमवार से मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर सुरेश गुप्ता ने एक बैठक का आयोजन किया।
जिसमें स्टाफ के साथ साथ आशा वर्करों ने भी हिस्सा लिया। बीएमओ ने इस दौरान कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इसका लाभ लें। इस शिविर में मुफ्त आपरेशन के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी।