फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष

Mon, 27 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,पुंछ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंढर तहसील के गांव गुरसाई में रविवार की दोपहर को भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों को अधिक चोटें आने के कारण उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को खेतों से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया। इस पर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें  महिलाओं सहित करीब आठ घायल हो गए। इसके बाद गांव में स्थित पुलिस थाने में घायल अब्दुल कयूम मुगल ने शिकायत दर्ज कराई।
उसने बताया कि जब वह अपने घर की तरफ  जा रहा था तो मोहम्मद इशाक ने अपने नौ साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट में घायल मोहम्मद इशाक ने भी अब्दुल कयूम मुगल पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मारपीट में महिलाओं के घायल होने की भी बात कही है। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को मेंढर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें