फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता होगी'

Thu, 29 Oct 2015 02:05 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के नव नियुक्त एसएसपी राजेश्वर सिंह ने पदभार संभालते ही जिले को अपराध एवं नशीली दवाओं से मुक्त बनाने को अपनी प्राथमिकता बताई है।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक रिश्तों में बेहतरी लाना क्राइम कंट्रोल के लिए बेहद जरूरी है। यह भी कहा कि शहर में करीब 12 अतिसंवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टावर खड़े किए गए थे। पांच टावरों पर कैमरे लगाए गए थे।

बाकी सात टावरों पर सीसीटीपी कैमरे लगाकर शहर की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिले भर में नशीली दवाओं के कारोबार करने वाले दवा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़कर उन्हें धर दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम करने के लिए भी कड़े कदम उठाने की बात कहते हुए एसएसपी ने कहा कि शहर में बनाए गए वूमेन सेल को मजबूत बनाया जाएगा। बीजीएसबी विवि के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को जल्द पूरा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात भी कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें