फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लिखी जाएगी 933 प्रत्याशियों की किस्मत

Thu, 29 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए मतदान आज होगा। 249 मतदान केंद्र और 553 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सबसे संवेदनशील चरण के होने के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार शाम को सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

 चौथे चरण ब्लाक बाह, पिनाहट और जैतपुर कलां में वोटिंग होगी। यहां करीब 249 मतदान केंद्र और 553 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 94 संवेदनशील और 105 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल हैं। करीब 30 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। यहां पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियां शाम को बूथों पर पहुंच गई और वहां की व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली हैं।
विज्ञापन

 
किस्मत आजमा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी......... 104
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी........... 829

ब्लाक         मतदाता      
बाह          124855   
पिनाहट       105511    
जैतपुर कला   96192
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें