रविवार को देर शाम पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में एक तेज रफ्तार मारुति कार सड़क किनारे पलट गई। संयोग से इसमें सवार चालक और एक अन्य बाल-बाल बच गया। दोनों मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब सात बजे नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर कनूईयां से खनेतर की तरफ जा रही एक मारुति कार (जेके11-1070) उस समय सड़क किनारे पल्ट गई, जब चालक चालक ने उसे मोड़ना चाहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब कार सड़क से उल्टी हो कर घसीटती हुई सड़क किनारे गिरी तो जोरदार आवाज सुनकर लोग उस तरफ मुडे़ ही थे कि कार में सवार दो युवक उस उल्टी कार से निकल कर भाग निकले।