फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट में पशु की हत्या के बाद तनाव

Sun, 03 Jul 2016 01:38 AM IST
rajouri
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
कालाकोट सब डिवीजन के एक गांव में वीरवार को पशु हत्या के बाद तनाव फैल गया। घटना के विरोध में सब डिवीजन के कई गांवों के बाजार दिनभर बंद रहे और यातायात भी ठप रहा। डीसी और एसएसपी के आश्वासन के बाद बाजार खुले व यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब डिवीजन के खडारियां गांव में बुधवार की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने एक मवेशी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े गांव के पंडित सुभाष चंद्र के घर के आगे फेंक दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के बाहर मांस के टुकड़े देखकर दंग रह गए। जल्द ही यह खबर आसपास के इलाकों में भी फैल गई। इसके बाद कालाकोट, सुंदरबनी, राजोरी व जवाहर नगर से बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई के कार्यकर्ता जिला महासचिव करण ठाकुर व जिला अध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने कालाकोट, त्रियाठ, मोगला, सियाल सुई आदि इलाकों में बाजार बंद करा दिए। राजोरी कालाकोट सड़क मार्ग पर भी यातायात ठप कर दिया गया और प्रदर्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस पर सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ही ऐसी घटनाएं होती हैं। प्रदर्शन के दौरान बहुसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा भड़काऊ बयान देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं करीब तीन घंटे तक उक्त गांव में जोरदार प्रदर्शन के बाद लोग शव को लेकर कालाकोट पहुंच गए। कालाकोट में भी घंटों जोरदार प्रदर्शन किया

गया। मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह और डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट भी कालाकोट पहुंचे। करीब दो घंटे तक अधिकारियों व हिंदू संगठनों के बीच बैठक चलती रही। हिंदू संगठनों ने मवेशी की हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीएसए लगाने की मांग की।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें