फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी मुंबई से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कालाकोट पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। किशोरी की मेडिकल जांच के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार कुछ दिन पहले किशोरी के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा कर किशोरी की तलाश करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए पता लगा लिया कि कालाकोट के पौंडल निवासी एक युवक सिकंदर शाह ने अपरहण किया है। गहन जांच-पड़ताल से पुलिस ने पता लगा लिया कि अपहरणकर्ता किशोरी को लेकर मुंबई में कहीं गया है। एसएचओ कालाकोट दर्शन सिंह ने विशेष टीम के साथ मुंबई में कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर अपहरण के आरोपी को दबोच लिया। मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें