करंट लगने से अधेड़ की मौत
ाढड़ा।
गांव बेरला निवासी एक अधेड़ की वीरवार सुबह घर पर करंट लगने से मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में कराया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बेरला निवासी पवन वीरवार सुबह घर पर पशुचारा काट रहा था। इसी दौरान जब उसने मोटर चालू करने के लिए बटन दबाया तो संदिग्ध हालात में उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।