फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा पुलिस ने मंजुर हत्या कांड की गुथी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस ने मनावर तवी में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है। उसकी हत्या करके एक बैग में भरकर नदी में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी जुगल मन्हास ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 29 मई को मनावर तवी में शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान मंजूर हुसैन पुत्र खोजू निवासी वार्ड-4 के रूप में हुई थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी मास्टर पोपसी की देखरेख में पुलिस टीम गठित की गई जिसमें एसडीपीओ नौशेरा खालिक चौधरी, थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर करण चलोत्रा शामिल रहे। शव एक बैग में डालकर नदी में फेंका गया था। बैग के ऊपर दो नाम आफताब और अजहर लिखे थे। आफताब तथा अफजल दोनों नाबालिग लड़के थे।
जांच में पता चला कि वे खेलने के लिए यूनुस के घर जाते थे। हत्या के बाद यूनुस घर से लापता था। जब इसकी जांच की गई तो राजल में यूनुस नाम का व्यक्ति नहीं मिला। फोन पर मिली जानकारी के अनुसार इस आरोपी का नाम जहूर हुसैन उर्फ यूनुस पुत्र फिरोजदीन चौधरी निवासी लसवारा मखनपुर तहसील बिश्नाह को गिरफ्तार किया गया। उससे इस बारे में पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसकी पत्नी के साथ मृतक मंजूर के अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसएने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मास्टर पोपसी एएसपी नौशेरा, एसडीपीओ खालिद चौधरी, एसआई आशीष चौधरी थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर करण चलोत्रा, थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर करण चलोत्रा की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें