सुंदरबनी । स्योट क्षेत्र में जम्मू-पुंछ हाईवे पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रवेश कुमार पुत्र मोहिंद्र लाल निवासी लंबेडी बाइक से सुंदरबनी की तरफ आ रहा था। इस बीच स्योट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ंउसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में पुलिस विभाग में कार्यरत एसपीओ राजेश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी स्योट मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। स्योट में ही उसकी आगे चल रही मिनी बस से टक्कर हो गई मार दी, जिससे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश कुमार को भी उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया यहां से प्राथमिक उपचार केे बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ब्यूरो