फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी क्षेत्र से धरा की ओर जा रही एक टाटा सूमो हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से थन्ना मंडी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एक टाटा सूमो न. जेके-11-6286 थन्नामंडी से थोड़ी दूरी पर थी, इस बीच चालक सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय नियंत्रण खो बैठा व सूमो सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बीएमओ डॉक्टर इकबाल मलिक के अनुसार घायल कलसूम बेगम, अब्दुल रशीद और शाहनवाज खान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सूमो को जब्त कर चालक की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें