फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात पशु तस्कर पर लगा पीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पशु तस्करी के कई मामलों में शामिल एक कुख्यात पशु तस्कर को राजोरी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर उस पर पीएसए लगा दिया है। पुलिस ने उसे जम्मू स्थित कोट भलवाल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरी युगल मनहास से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बडून क्षेत्र का निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र मोहम्मद ढाबी पिछले काफी समय से पशु तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। बार-बार पकड़े जाने व कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से तस्करी करने लगता था। उसके बार-बार तस्करी में शामिल पाए जाने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की आशंका बनी रहती थी। एसएसपी ने मोहम्मद अमीन के खिलाफ पीएसए के दस्तावेज तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए व मजिस्ट्रेट की मंजूरी मिलने पर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर उस पर पीएसए लगा दिया। बाद में पुलिस ने उसे जम्मू स्थित कोट भलवाल जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें