सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र बसिरहा गांव में रविवार की रात एक गर्भवती महिली की अबूझ हालत में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिटाई के चलते उसके गर्भ में पल रहे ही बच्चे की मौत हो गई महिला की भी जान चली गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटन के बारे में लोगों से पूछताछ की।
बसिरहा गांव निवासी रमाकांत बिंद की पत्नी पूनम (21) सात माह की गर्भवती थीं। रविवार की देर शाम को उसे पेट में तेज दर्द होने पर परिजन शाहगंज के एक निजी अस्पंताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन लौटकर घर पहुंचे और वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे थे तभी महिला की मौत हो गई। पूनम की मौत की सूचना मिलने पर मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई एकडला गांव निवसी ंराजू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है ससुराल के लोगों ने कुछ दिन पहले पूनम की पिटाई की थी जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद पूनम की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई है।