राजोरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील टिप्पणी और पोस्ट करना एक सरपंच सहित दो अन्य लोगों पर भारी पड़ गया। राजोरी पुलिस ने सरपंच सहित तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार राजोरी की एक पंचायत के सरपंच लियाकत अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्टेटस पोस्ट किया, जिस पर दो अन्य व्यक्तियों ने शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की संभावित टिप्पणियां कीं। मामलों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फतेहपुर धन्ना के सरपंच लियाकत अली के अलावा शोकात बेताब और चौधरी नसीर अहमद के खिलाफ राजोरी थाने में धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस तीनों को गिफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है।