फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात तस्कर गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी पुलिस ने रविवार को उस समय बढ़ी सफलता प्राप्त की जब उसने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह चरस लेकर कुछ युवकों को सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कालाकोट निवासी तस्कर राजन गुप्ता उर्फ लाड्डी चरस के साथ शहर में घूम रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर गोविंद रतन की टीम ने पांजा चौक इलाके में नाका लगा दिया। पुलिस का नाका देख तस्कर वहां से भागने लगा कि पुलिस के सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चरस से भरी 16 छल्लियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 300 ग्राम बताया जा रहा है। एसएसपी के अनुसार उक्त तस्कर कुख्यात तस्करों के श्रेणी में आता है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं और वह तस्करी के चलते एक बार पीएसए भी काट चुका है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर उसके कुछ अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें