फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की खवास तहसील के दूर दराज के गांव गाई बस में मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने गए तो पाया कि वहां आग से बहुत कुछ राख हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह हर रोज की तरह शनिवार की शाम को भी मंदिर में पूजा के बाद घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर में आग लगने की जानकारी हुई। आग से माता की पिंडी को क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक लोगों को वहां से निकालने के लिए किसी ने मंदिर में आग लगाई गई है। लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस से कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जाए।
एसएसपी युगल मनहास ने बताया कि मंदिर में आग कैसे लगी इस का पता लगाया जा रहा है। एसएचओ धर्मसाल ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी के अनुसार प्राथमिक जांच में लगता है कि आग मंदिर में जलाए गए दिए से भड़की है।
विज्ञापन

---
कुछ दिन पहले भी मंदिर के बाहर फेंका गया था पशु का सिर
खवास तहसील के ओदन गांव में कुछ दिन पहले मंदिर के बाहर शरारती तत्वों ने एक पशु का कटा सिर फेंक दिया था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, लेकिन अभी तक सिर फेंकने वाले का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें