फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। लोगों की शिकायत पर एंटी रोमियो प्रभारी व चौकी इंचार्ज सिकंदरपुर ने सोमवार को नहर व विद्यालय के पास अभियान चलाया। जिसमें विद्यालय के पास से बिना वजह घूम रहे दर्जनभर मनचलों को पकड़ा और उन्हें थाने लेकर आए। इसके बाद युवकों के अभिभावकों को बुलाया और सख्त हिदायत देकर छोड़ा। चौकी प्रभारी ने कहा कि आपका लाडला कहां जा रहा है, क्या कर रहा है? इसका ध्यान रखें। अन्यथा कि स्थिति में पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। मालूम हो कि चकखान गांव के लोगों ने तहरीर दिया था कि नहर मार्ग पर कई विद्यालय और कोचिंग संचालन होते हैं और हम लोगों के घर की लड़कियां विद्यालय और कोचिंग करने जाती हैं, जहां प्रतिदिन मनचले किस्म के युवक रास्ते में बोलबाजी करते है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें