फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर दबोचे, 24 पशु करवाए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाने वाले पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए नाकों के दौरान दो तस्करों को दबोच कर उनके चंगुल से 24 पशुओं को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि कुछ तस्कर पशुओं को वाहनों में लाद कर घाटी ले जा रहे थे। एसएचओ ताहिर खान ने संदिग्ध स्थानों पर नाके लगा लिए। रात के समय पुलिस की भनक लगते ही तस्कर तीन वाहन छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों में लादे गए 14 पशुओं को मुक्त करा कर वाहन जब्त कर लिया। उधर चिंगस पुलिस चौकी की पुलिस ने नाके के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन को रोक कर जांच की तो पाया कि उसमें पशु लदे हैं। पुलिस ने वाहन चालक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर पांच पशुओं को मुक्त करा दिया। उक्त पुलिस टीम को देख कुछ अन्य तस्कर एक वाहन को वहीं छोड़ कर फरार हो गए व पुलिस ने वाहन जब्त कर पांच पशु मुक्त करा दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें