फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के डूंगी मे धार्मिक स्थल पर अप्रिय घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की सीमावर्ती गांव डूंगी के वार्ड-छह में शुक्रवार की रात्रि कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाते कुछ सामान उठा कर किसी नाले में फेंक दिया। इसके चलते पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके धार्मिक स्थल पर कुछ शरारती तत्वों ने अंधेरे में पहुंच कर धार्मिक स्थल पर रखा पूजा पाठ का सामान और बर्तन आदि उठाकर फेंक दिया है। इसके चलते पूरे गांव में तनाव बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सिविल प्रशासन से कहा कि तत्काल ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें