फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे ई-रिक्शा के लिए टेस्ट ड्राइव आयोजित

विज्ञापन
राजोरी मे ई-रिक्शा के लिए टेस्ट ड्राइव आयोजित - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी टाउनशिप में ई-रिक्शा की फिसिबिलिटी का पता लगाने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो सेवा का परीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त विकास कुंडल ने टाउनशिप में विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए खुद ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलाया।
उपायुक्त ने कहा कि हम टाउनशिप में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के शुभारंभ से पहले उनकी फिसिबिलिटी की जांच करने के लिए परीक्षण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में बढ़ते यातायात के कारण प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शा शुरू किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन अधिक कुशल होते हैं और यात्रा आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल या डीजल भरने की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना सस्ता होता है। टेस्ट ड्राइव सफल होने के बाद इन वाहनों को जिले में लॉन्च किया जाएगा और आरटीए बैठक में रूट परमिट जारी किया जाएगा।
अन्य लोगों में, उपनिदेशक रोजगार कदीर उल रहमान, इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शमी कुमार एवं मोटर वाहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें