फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के घर पर हमला, कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
सरपंच के घर पर हमला, कार के शीशे तोड़े।
विज्ञापन
नौशेरा। सेरी ब्लाक की पंचायत डींग के सरपंच के घर पर शनिवार की रात को हमला किया गया। इस दौरान कार के शीशे तोड़ दिए गए। सरपंच इस हमले में को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरपंच रमेश चौधरी ने बताया की शनिवार की रात मैं, पत्नी और बेटी घर में सोए थे। करीब दो बजे घर के बाहर किसी चीज के टूटने की आवाज सुनाई दी। पत्नी जागी, लेकिन उसने मुझे नहीं जगाया। वह यह समझी कि गांव में कोई जानवर वगैरह होगा। एक घंटे के बाद फिर आवाज आने पर मैं जागा, मगर हम घर से बाहर नहीं निकले। बाहर जाने पर जानलेवा हमला होने की आशंका हो रही थी। मैंने सेना को फोन व कुछ लोगों को और पुलिस को भी फोन किया। जल्द ही सेना के जवान व स्थानीय लोग पहुंच गए। बाहर आकर जब देखा जो मेरी गाड़ी के आगे व पीछे के शीशे को तोड़ा गया था।
विदित हो कि कुछ दिन पहले रमेश चौधरी आम आदमी पार्टी नौशेरा के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें इस हमले को सोची समझी साजिश करार दिया। सरपंच ने बताया कि मैं अगर बाहर निकलता तो मार दिया जाता। अमित कपूर आम आदमी पार्टी जम्मू-पुंछ लोकसभा अध्यक्ष ने एसएसपी शीमा नबी कस्बा व डीआईजी राजोरी-पुंछ विवेक गुप्ता से मांग करते हुए कहा कि रमेश चौधरी के घर पर जिलन लोगों ने हमला किया है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके सिट बनाई जाए। उधर सरपंच ने भी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें