फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। न्यायाधीश चीन सांबरिया की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर थन्नामंडी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कई मुद्दों को पार्टियों के बीच सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, परिवहन और वैवाहिक जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। जहां विभिन्न लंबित मुद्दों को पार्टियों के बीच आपसी सुलह से हल किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति से 100 मामलों का निपटारा किया, जबकि अदालत ने 30, 000 रुपये से अधिक का राजस्व भी एकत्र किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश चीना सांबारिया और वरिष्ठ पीओ मोहम्मद सईद ने कहा कि लोक अदालत लोगों की बहुत मदद करती हैं। क्योंकि वे लोगों की समस्याओं को हल करती हैं। जो पक्षों के बीच तनाव और कलह पैदा करती हैं। विवाद को सुलझाया जाता है, और पार्टियों के बीच मतभेद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि थन्नामंडी मुंसिफ कोर्ट में गरीबों के लिए मुफ्त कानूनी सेवाएं उपलब्ध है। इनका लाभ उठाकर सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस मौके पर क्षेत्र के करीब 200 लोग मौजूद थे। लोक अदालत में न्यायालय ने आपसी सहमति से 100 मामलों का निपटारा किया, जबकि अदालत ने 30, 000 रुपये से अधिक का राजस्व भी एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें