राजोरी। जिले में हर रोज कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को जिले में 5 डॉक्टर, 9 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों, सऊदी अरब से लौटे एक यात्री, 10 बीएसएफ एवं सेना के जवानोें समेत 55 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 183 पहुंच गई है।
वीरवार को आए मामलों में राजोरी मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 26, कालाकोट से 6, नौशेरा से 10, सुंदरबनी ब्लॉक से 12 और कंडी से 1 मामला आया है। वहीं डीसी के निर्देश पर कांटेक्ट में आए लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। वैक्सीनेशन का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।
विशेषकर 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उधर, कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से 35800 रुपये जुर्माना भी वसूला। अब तक कुल जुर्माना 79 लाख 27 हजार 554 रुपये वसूला जा चुका है।