फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3 बच्चों सहित कोरोना पॉजिटिव 5 नए मामले आये सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में वीरवार को 3 बच्चों सहित कोरोना पॉजिटिव 5 नए मामले सामने आये हैं। उधर, कोविड प्रोटोकॉल को अपनाने और कोविड एसओपी का पालन करने की डीसी राजोरी राजेश कुमार शवन ने अपील की है।
विज्ञापन

वीरवार को 2100 रिपोर्टों में से राजोरी जिले में 3 बच्चों सहित 5 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गये हैं, जिसके चलते लोगों को जल्द ही तीसरी लहर की आशंका के कारण कोविड -19 एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील गई है। 5 नए पॉजिटिव मामले सामने आये है उनमें से मंजाकोट ब्लॉक से 3 जबकि दरहाल और कंडी ब्लॉक से 1-1 मामला आया है।
सीएमओ डॉ शमीम भट्टी की देखरेख में विभिन्न हेल्थ ब्लॉकोे में स्वास्थ्य टीमों द्वारा स्कूलों में छात्रों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है। वहीं दैनिक कोविड-19 मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिले ने अच्छी प्रगति हासिल की है, क्योंकि 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण का संबंध है, तो अब तक 72 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन कर दी गई है।
विज्ञापन

कोविड उपयुक्त व्यवहार के उल्लंघन पर 26560 रुपये जुर्माना वसूला
जिले में पहली और दूसरी लहर के दौरान कोरोना के 529160 लोगो की सैंपलिंग की गई है, जिनमें से 11139 लोगों को संक्रमित पाया गया है। वहीं 11139 कोविड पॉजिटिव मामलों में से अब तक 10871 कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 236 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी को सख्ती से लागू करने के लिए गठित विशेष टीमों ने कोविड उपयुक्त व्यवहार के उल्लंघनकर्ताओं से वीरवार को 26560 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें