फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में दिखा साप्ताहिक पाबंदी का संपूर्ण असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक संपूर्ण पाबंदी एक बार फिर लागू हो गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। शनिवार कोे पहले दिन तो राजोरी में इस असर देखने को नहीं मिला, लेकिन रविवार सुबह से शहर, आसपास के इलाकों व जिले के अन्य इलाकों में संपूर्ण पाबंदी रही।
विज्ञापन

हालांकि सुबह शहर के विभिन्न चौराहों पर चहल पहल रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो जाती है। दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होनी शुरू हो जाती थी। साप्ताहिक पाबंदी के दौरान दिन भर सन्नाटा रहा। नगर से ग्रामीण इलाकों तक असर रहा। सभी दुकानें और हर प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं को सुबह छूट दी गई थी। इसके तहत दवाइयों जबकि दूध, फल, सब्जियों की की दुकानें शाम तक खुलीं रहीं। शहर और जिले के अन्य इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कई स्थानों पर पुलिस भी तैनात रही। ख़ास कर राजोरी शहर व आस पास के बाजारों में पाबंदी के दौरान लोगों को घरों में बंद रहने के लिए एसएचओ फरीद अहमद स्वयं कई स्थानों पर नाका लगाते नजर आए।
पाबंदियों के बीच जरूरी सेवाओं वाली दुकानें खुली रहीं
सुंदरबनी। सुंदरबनी में शनिवार को साप्ताहिक पाबंदी के लिए संदेह के कारण सुंदरबनी नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानें पूरे दिन के लिए खुली रहने के बाद रविवार को नगर में जरूरी सेवाओं वाली दवाइयों, किराने तथा सब्जी की दुकानों को छोड़ बाकी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

हालांकि पाबंदी की सभी लोगों को जानकारी होने के बाद रविवार को सुंदरबनी नगर में बहुत कम संख्या में लोग आए और जरूरी काम निपटाकर जल्द ही घरों को चले गए। इस कारण रविवार को पाबंदी का असर देखने को मिला। क्योंकि सुंदरबनी नगर में दिन भर सन्नाटा छाया रहा। क्योंकि शनिवार को आम लोगों को पाबंदी की जानकारी मिलने के कारण अधिकतर लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी शनिवार को ही कर ली थी। रविवार को दवा की दुकानों को छोड़कर कहीं पर भी लोगों की खास उपस्थिति नहीं देखी गई। व्यापार मंडल की ओर से सिविल प्रशासन के अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि कोविड-19 बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगाई जाने वाली सभी पाबंदियों का पूरी पालन किया जाएगा। ताकि क्षेत्र में कोरोना की तीसरी लहर को फैलने से रोकने में प्रशासन को सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें