नौशेरा डिग्री कालेज मे किशोरो को टीकाकरण किया गया
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज में सोमवार को विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। यह शिविर 15-18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए लगाया गया। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाया गया।
प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार ने कहा कि अगर हमें कोरोना को हराना है तो अपना और परिवार के सदस्यों का टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने छात्रों के लाभ के लिए इस शिविर की व्यवस्था करने के लिए डॉ. सतपाल, बीएमओ को धन्यवाद दिया। संवाद