फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी को लेकर राजोरी मे मचा हाहाकार

विज्ञापन
बिजली पानी को लेकर राजोरी मे मचा हाहाकार प्रदर्शन करते लोग - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। दरहल तहसील के चौकी-बी के लोग पंद्रह दिन से पानी की किल्ल्त से जूझ रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट करते हुए बताया कि यह चिंता का विषय है कि जल शक्ति विभाग जलापूर्ति लाइन में 2 इंच का वॉल्व नहीं लगा पा रहा है। इससे पूरे मोहल्ले को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। विभाग के कर्मचारी कहते हैं कि स्टोर में वाल्व की उपलब्धता नहीं है। न ही इस विभाग के पास पंद्रह दिन से वाल्व खरीदने के लिए धन है। विभाग खरीद पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन एक वाल्व नहीं लग रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उपायुक्त एवं एक्सईएन से उचित कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और इस मुहल्ले में जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश देने की मांग की।
उधर कई दिन से बिजली गुल होने पर शहर के लोगों ने राजोरी-थन्नामंडी सड़क जाम कर प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति बहाल करने कि मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 5 दिन से बिजली गुल है। शहर में यदि बिजली बहाल नहीं की गई है तो दूरदराज के इलाकों में क्या होगा। लोगों ने बताया कि बार-बार संपर्क करने के बाद केवल आश्वासन ही मिला है। लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं करीब दो घंटे बाद एसएचओ फरीद अहमद ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत किया कि वे विभाग के उच्च अधिकारी से संपर्क कर आपूर्ति बहाल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें