नौशेरा। एडीसी के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलद राजु समयाल व प्रशासनिक टीम ने बाजार का दौरा किया। इस दौरान फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। मास्क न पहनने व अतिक्रमण करने वालों से 2,000 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
फलों व सब्जी की गुणवत्ता कम होने पर उन्हें नष्ट किया गया। सड़क किनारे रखा गया समान सीज किया गया। तहसीलदार व थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने दुकानदारों को कड़ी हिदायतें दीं। कहा कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। सामान बाहर लगाने से जाम लगता है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवाद