जम्मू संभाग में राजोरी जिले की मंजाकोेट तहसील के कलाली क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद परिजनों ने अपनी मर्जी से शव को दफन करने का प्रयास किया। शव को छीनने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जीएमसी राजोरी में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला ने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। रविवार को उसके शव को जब स्वस्थ विभाग की विशेष टीम पीपीई किट पहन कर उसके गांव पहुंची तो परिजनों ने शव छीन कर अपनी मर्जी से शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का प्रयास किया।
इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को हटाया व एसओपी के तहत शव को दफन किया गया। एसएसपी शीमा नबी कस्बा ने बताया कि इस संबंध में मंजाकोट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।