फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना से एक और मौत, आंकड़ा पहुंचा 21

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को राजोरी में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है।
विज्ञापन

एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले राजोरी के वार्ड-10 निवासी एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने पर जीएमसी राजोरी में भर्ती कर उपचार शुरू किया था, लेकिन शुक्रवार की मध्यरात्रि को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अब राजोरी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। उधर कोटरंका स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के ब्रांच मैनेजर और आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को दोनों को सील कर दिया गया है। एडीसी ने बताया कि दोनों बैंकों के अन्य कर्मचारियों के कोरोना टेस्टिंग करने और उनकी रिपोर्ट आने तक दोनों को सील रखा जाएगा। एडीसी ने बैंकों में आने जाने वाले लोगों से कहा कि जो भी कुछ दिन में इन दोनों कार्यालयों पर गए हैं, उनको टेस्टिंग करा लेनी चाहिए। वहीं राजोरी में शनिवार को कोरोना संक्रमित 102 नए मामले सामने आए हैं। एडीसी के अनुसार जो 102 नए मामले सामने आए हैं। उनमें से राजोरी से 44 जबकि राजोरी शहर से 31, सुंदरबनी से 19, कालाकोट से 11, थन्नामंडी से 11, नौशेरा से 7, दरहाल से 5, कंडी से 3 और मंजाकोट से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें