सुंदरबनी। उपजिला अस्पताल में सामाजिक दूरी, डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ की उपस्थिति को बहाल रखने के लिए एडीसी विनोद कुमार वहनाल ने उपजिला अस्पताल के साथ-साथ नगर के मुख्य बाजारों का शनिवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीसी ने उपजिला अस्पताल के डाक्टरों तथा स्टाफ की उपस्थिति चेक की। इसमें सभी डॉ. और अन्य स्टाफ की उपस्थिति पूरी पाई गई। इस मौके पर एडीसी ने बीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना के मद्देनजर अस्पताल में डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ की हाजिरी पूरी रहनी चाहिए। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी किस्म की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूसरी को पूरी तरह से बहाल रखा जाए। इस मौके पर एडीसी ने बीएमओ सुंदरबनी मंजूर हुसैन को साथ रखकर सुंदरबनी नगर का दौरा कर जिन दुकानदारों ने मास्क नहीं पहने थे उन पर 4500 रुपये जुर्माना किया। दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह ग्राहकों की भीड़ नहीं लगने दें। सामाजिक दूरी और मास्क पहनने का पूरा ध्यान रखें। संवाद