फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने डीसी से मुलाकात कर मांगें बताईं

Tue, 14 Apr 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर रोष जताते हुए भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे धोखेबाजों की सरकार करार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जम्मू के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने जम्मू के लिए मंजूर किए गए एम्स को कश्मीर में भेजे जाने पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल किया। कहा कि इससे साफ होता है कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी है।

सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों से बढ़ा चढ़ाकर वादे किए थे। भाजपा के अच्छे दिन न अभी तक केंद्र में आए और न ही राज्य में कभी आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुष्पिंदर गुप्ता, सुशील शर्मा, जिला अध्यक्ष साई रशीद, संजीव मंगू आदि ने कहा कि सरकार को चाहिए कि एम्स को तुरंत जम्मू लाया जाए।
विज्ञापन


साथ ही जम्मू में खोली गई सेंट्रल यूनीवर्सिटी को भी सही रूप से चालू किया जाए। कांग्रेसियों के दल ने मांगों के समर्थन में डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें