फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस की रोष रैली

Tue, 10 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
विज्ञापन
यूनियन बैंक वर्मा चौराहा का बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को कांग्रेस की जिला इकाई ने रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान की अध्यक्षता में निकाली गई रोष रैली में पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साई अब्दुल रशीद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र गुप्ता, सुशील शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


शहर के डाक बंगले से निकाली गई रैली शहर की गुज्जर मंडी चौक से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची। इस बीच कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कालाधन खत्म करने के सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। इस मामले में अपनी असफलता को छिपाने के लिए मोदी ने नोटबंदी कर देश की जनता को परेशानी में डाला है।

आलम यह है कि आज देश के लोग अपने ही पैसे बैंकों से नहीं निकाल पा रहे हैं। मोदी ने 50 दिन मांगे थे और दो माह पूरे होने के बाद भी लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी बैंकों में कैश नहीं पहुंच रहा, एटीएम भी खाली पड़े हैं और आम जनता को अपने ही पैसों के लिए दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्र सरकार हो या राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार, दोनों सरकारें हर कदम पर विफल रही हैं। सरकार के अपने मंत्री ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं। डीसी राजोरी को एक ज्ञापन सौंप कर कांग्रेसियों ने गुहार लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन छेडे़गी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें