फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल में युवा दिखाएंगे जोर

Fri, 30 Dec 2016 12:58 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना ने अनस यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। दूरदराज के पिछड़े युवाओं में खेलकूद, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करने का मुख्य मकसद आयोजन का है।
विज्ञापन


बुद्धल तहसील के समोट गांव स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से आयोजित एक हफ्ते तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न प्रकार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्सव में राजोरी जिले के बुद्धल, समोट, कोटरंका व रियासी जिले के मोहर व चसाना क्षेत्रों के युवा भाग लेंगे।

इस दौरान, लोक गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और काव्य गोष्ठी आदि प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतियोगिताएं जैसे वाद-विवाद और विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल जैसे कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट, कुश्ती और क्रास कंट्री दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वीरवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सेना अधिकारी ने बताया कि उत्सव से युवा वर्ग बहुत कुछ नया सीख पाएगा व उन्हें इससे राष्ट्रीय एकता व अखंडता का पाठ पढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में इसे लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें