फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय इंटर जोन प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेडी में वीरवार को दो दिवसीय इंटर जोन प्रतियोगिता का समापन हुआ। इंटर जोन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग जिला राजोरी द्वारा गुलजार अहमद जेडपीईओ नौशेरा और राकेश गुप्ता जेडपीईओ डंडेसर की देखरेख में कराया गया। 14 वर्ष के आयु वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में डेंडसर जोन ने नौशेरा जोन को सात अंकों से मात दी। अंडर-17 आयु वर्ग खो-खो में सुंदरबानी जोन ने डंडेसर जोन को नौ अंकों से हराया, जबकि अंडर-19 आयु वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में डंडेसर जोन ने सुंदरबनी जोन को चार अंकों से हराया। नौशेरा जोन ने सुंदरबनी जोन को पांच सेट के मुकाबले में 3-1 से मात दी।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में डंडेसर जोन ने कालाकोट जोन को तीन सेट से हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में डंडेसर जोन ने सुंदरबनी को 3-1 से हराया। 17 वर्ष आयुवर्ग में सुंदरबनी जोन ने नौशेरा जोन को 3-1 से हराया, जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में सुंदरबनी जोन ने डंडेसर जोन को 3-2 से हराया। इस मौके पर विक्रमजीत, अनिल सूदन, राकेश चौधरी, भारत भूषण, राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, बलराज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें