फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चक पतली तक पहुंची सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले की कोटरंका सब डिविजन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। चक पतली जो कोटरंका हेडक्वार्टर से लगभग 12 किलो मीटर दूर स्थित है और वहां खासकर गर्मियों के मौसम में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बतादें कि 70 वर्षों से चक पतली में लोगों के लिए एक भी सड़क उपलब्ध नहीं थी। जिसके चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं दूसरी और यहां आने वाले पर्यटकों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। लोगों की दिक्कतों को ध्यान मे रखते हुए और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए ब्लॉक विकास अध्यक्ष जावेद इकबाल चौधरी ने मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में दिया और सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दिला दी।
बीडीसी अध्यक्ष के संघर्ष के बाद जब सड़क चक पतली में पहुंची तो वहां के लोगों का दशकों पुराना सपना साकार हो गया। स्थानीय लोगों ने जावेद इकबाल चौधरी को बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया। बीडीसी अध्यक्ष जावेद ने बताया कि उपजिला कोटरांका के साथ राजोेरी के लोग भी यहां आते है, लेकिन सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण लोग परेशान होते हैं। अब यह स्थान एक पर्यटन केंद्र बनेगा। जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जावेद ने बताया कि राजोेरी जिले की खूबसूरत जगहों में से एक चक पतली है। जिसे नेताओं और अधिकारियों की ओर से लगातार नजरंदाज किया गया है। बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू हो गया है और समय रहते पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें